चन्द्रमा की पूजा करते हुए भारती , किरण, भावना ,रेखा ,गूंज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा गांधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन मे 09 अक्टुबर को दूध एवं भेल बनाकर मनाई गई। दूध का शरद पूर्णिमा मे महत्वपूर्ण स्थान है। दूध को चंद्रमा की छाया मे बनाया जाता है क्यों की इसी मान्यता है की इस दिन चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और अमृत बरसात है वो अमृत दूध में समा जाए इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन दूध चंद्रमा की छाया में बनाया जाता है। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन जब किया जा रहा था तब शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस वजह से शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

कार्यकर्म की शुरुआत दूध बनाने से हुई एवं महिलाओ के लिए विभिन्न कार्यकर्म का भी आयोजन मंडल के सदस्य ललित पांचाल द्वारा किया गया था जिसमे सभी महिलाओ ने भाग लिया एवं तरह तरह के उपहार भी जीते। सभी को दूध एवं भेल का प्रसाद बाँटा गया।
अंत में मंडल के उपाध्यक्ष चिंतामणि एवं मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल की अध्यक्षता में सभी मंडल के कार्यकर्ताओ को गणेश उत्सव में तन मन धन से सहयोग देने के लिए समानित भी किया गया।
कार्यकर्म में यशवंत पांचाल,रविंद्र, विनय पांचाल, विलास पांचाल,चिंतामणि, राजेंद्र, रोहित, ललित, तेजस,अनिल,शेखर,हरेंद्र,विशाल,अक्षय,गौरव बजाज ,संतराम,भावना,भारती,ज्योति,रेखा,सुनिधि,वंदना एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।