
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में इतिहास विभाग के तत्वावधान में इंटैक यंग हैरिटेज क्लब द्वारा इंडक्शन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद मेहता, संयोजक इंटैक फरीदाबाद चैप्टर व प्रधान दयानन्द शिक्षण संस्था फरीदाबाद पधारे . विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी व सह- संयोजक इंटैक फरीदाबाद चैप्टर श्री शरद भसीन व श्री भारत बब्बर वरिष्ठ सदस्य इंटैक फरीदाबाद चैप्टर उपस्थित रहे . कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo कृष्णकांत गुप्ता जी ने की । इस कार्यक्रम में बी.ए. प्रथम वर्ष की नई छात्राओं को इंटैक यंग हैरिटेज क्लब में शामिल करते हुए मुख्य अतिथि महोदय ने उन्हें बैज व क्लब पासपोर्ट प्रदान किये . साथ ही, अन्तःमहाविद्यालय स्तर की भाषण प्रतियोगिता हुई और इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत भी किया गया व इंटैक में जुड़े नए छात्रों को इंटैक यंग हैरिटेज क्लब की शपथ दिलाई गयी . इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि अग्रवाल महाविद्यालय विगत 13 वर्षों से निरंतर प्रतियोगिताएं व शैक्षणिक भ्रमण द्वारा युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक विरासतों, इमारतों व संस्कृति का ज्ञान कराता रहता है . मुख्य अतिथि श्री आनंद मेहता जी ने कहा कि अग्रवाल महाविद्यालय इंटैक यंग हैरिटेज क्लब के निर्माण से ही निरतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं . प्राचार्य महोदय जी ने कहा कि ऐतिहासिक अभिलेख व धरोहर हमारे अतीत की गौरव गाथाएं हैं और इनका संरक्षण हमारा परम कर्त्तव्य है . भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन, द्वितीय स्थान ज्योति, तृतीय स्थान निशा चौधरी और सांत्वना पुरस्कार अश्मिता शर्मा और नैन्सी ने प्राप्त किया . अंत में इतिहास विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉo सुप्रिया ढांडा ने सभी का धन्यवाद किया . कार्यक्रम का अंत कल्याण मंत्र से हुआ।
