
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज दिनांक 02-10-2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर एनएनएस के स्वयंसेवकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। गांधी जी की 153वीं जयंती पर सर्वप्रथम अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी ने उन्हें श्रद्धासुमन भेंट कर इतिहास में उनके अमर बलिदान
को याद किया और कहा कि मां भारती को बेड़ियों से मुक्त कराने में गांधी जी के द्वारा चलाए विभिन्न आंदोलनों का महत्त्वपूर्ण योगदान है और इसलिए महात्मा गाँधी जी की जन्म तिथि 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज के युवाओं को उनके शांति और अहिंसा के पाठ से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्तागण व एनएनएस के स्वयंसेवकों ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि भारत में सत्याग्रह के रूप में अपने पहले प्रयोग की सफलता ने देश में गाँधीजी की प्रतिष्ठा बढ़ा दी और आजादी प्राप्ति का ये सफर बापू के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था उन्हें इन आंदोलनों में कई बार जेल जाना पड़ा और अनशन भी करना पड़ा लेकिन उनकी देश के प्रति प्रतिज्ञा अटल थी। एनएनएस इकाई-एक की कार्यक्रम प्रभारी डॉo सुप्रिया ढांडा ने महात्मा गांधी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय और उनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में श्रीमती कमल टंडन, डॉ. अशोक कुमार निराला, डॉo रामचंद्र, डॉ० रेखा कुमारी, डॉ० पूजा सैनी, श्री सुभाष, डॉ० जगबीर सिंह व श्री मोहित ने गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी ज़िंदाबाद, गांधी जी अमर रहे के जोशिले नारों से वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।
