
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज दिनांक 28-09-2022 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर एनएनएस के स्वयंसेवकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती पर सर्वप्रथम अग्रवाल महाविद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती कमल टंडन जी ने उन्हें श्रद्धासुमन भेंट कर इतिहास में उनके अमर बलिदान को याद किया और कहा कि मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु, स्वयं की आहुति देने वाले अमर बलिदानी,राष्ट्रीय नायक भगत सिंह से आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्तागण व एनएनएस के स्वयंसेवकों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । एनएनएस इकाई-एक की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुप्रिया ढांडा ने शहीद भगत सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय और शहीद भगत सिंह के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में डॉ जयपाल सिंह, डॉ अशोक कुमार निराला, डॉo रामचंद्र व श्री सुभाष ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वयंसेवकों ने भगत सिंह ज़िंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे के जोशिले नारों से वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।
