
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ और श्रीजा पार्लर वेलफेयर सोसाइटी के बीच एमओयू पर साइन किया गया। इस एमओयू पर प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता, डॉ. मनोज शुक्ला (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. डिंपल (असिस्टेंट प्रोफेसर)
अग्रवाल महाविद्यालय तरफ से और श्रीजा वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से डॉ. निधि अग्रवाल, मेघा ग्रोवर और सरिता गोयल ने साइन किया। एमओयू का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को व्यक्तिगत विकास, आत्मनिर्भर बनने और स्वाबलंबी बनना है। इस एमओयू के तहत सेमिनार और एग्जाम का आयोजन भी किया गया। यह सेमिनार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं के समुचित विकास के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. निधि अग्रवाल(फाउंडर ऑफ श्रीजा ब्यूटी पार्लर) और मुख्य वक्ता के रूप में मेघा ग्रोवर (मेकअप आर्टिस्ट) उपस्थित रहे। सेमिनार का विषय था “सेल्फ ग्रुमिंग टिप्स फॉर गर्ल्स”। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को बताया कि आजकल प्रेजेंट टेबल और बेहतर ढंग से तैयार होने का महत्व काफी बढ़ गया है। पर्सनल ग्रुमिंग से आप न सिर्फ अच्छी नजर आती हैं बल्कि आत्मविश्वास के साथ
पर्सनालिटी भी बेहतर होती है। अच्छी तरह से तैयार होने से खुद को भी अच्छा महसूस होता है। मुख्य वक्ता मेघा ग्रोवर ने अपने व्याख्यान में पर्सनल ग्रुमिंग के टिप्स के बारे में अपने विचार साझा किए । उन्होने बताया कि अपनी पर्सनालिटी को बनाना है कॉन्फिडेंट और इंप्रेसिव तो इन सब बातों का रखें ध्यान- आईशैडो का उपयोग कैसे करें, आकर्षक भोहें कैसे बनाएं, चेहरे पर स्वच्छता उत्पादों के लिए टिप्स, क्रीम, आई लाइनर, हाइलाइटर, ब्रश जैसे चेहरे पर सौंदर्य उत्पादों को लागू करने के तरीके में के बारे में भी सुझाव दिए। मुख्य वक्ता ने छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर उदाहरण सहित देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। यह सेमिनार बहुत ही संवादात्मक और रोचक रहा। इस कार्यक्रम के डायरेक्टर डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा (कन्वीनर), डॉ. डिंपल (डिप्टी कन्वीनर), सदस्य डॉ. रेखा सैन और पूजा के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में 146 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।
