
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के चलते एनएनएस के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 16-09-2022 को जीवन में पोषण के महत्त्व पर एक डॉक्यूमेंटरी विद्यार्थियों को दिखाई गई। महाविद्यालय में पोषण सप्ताह का आयोजन अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी की सद्प्रेरणा से हो रहा है जिसमें 12-09-2022 से 17- 09-2022 तक विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से संतुलित भोजन के महत्त्व और कुपोषण के दुष्प्रभाव से विद्यार्थियों को अवगत किया जा रहा है। डॉक्यूमेंटरी का विषय- “संतुलित आहार, सेहत का आधार” रहा। इस डॉक्यूमेंटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में संतुलित भोजन को अपनाने पर बल दिया गया। अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी ने कहा कि संतुलित आहार अनेक रोगों और संक्रमण को रोकने में सहायक होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान
करते हैं। यह मनुष्य के मानसिक क्षमताओं और स्मरण शक्ति में भी वृद्धि करता है। संतुलित आहार आयु और लंबाई के मुताबिक उचित शारीरिक वजन को बनाए रखने में भी काफी सहायक होता है। प्राचार्य महोदय ने कहा कि महाविद्यालय में पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य जी ने एनएनएस इकाई-एक की कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुप्रिया ढांडा, एनएनएस इकाई -दो की कार्यक्रम प्रभारी डॉ शोभना और एनएनएस इकाई-तीन की प्रभारी डॉ सीमा मलिक को बधाई दी।
