
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के नेतृत्व मे राजनीति शास्त्र विभाग के द्वारा किया गया। प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है . इसकी शुरुआत 2007 मे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई . यह अन्तराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र को बढ़ावा देने, उसकी समीक्षा करने व लोगों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है . यह सभी राष्ट्र सरकारों से मानव अधिकारों को समर्थन व सम्मान देने का महत्वपूर्ण दिवस है . विद्यार्थी लोकतंत्र दिवस का महत्व समझ सके इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन के लिए लोकतंत्र से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये . इस प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न महाविद्यालयों से 296 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया . इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया, दिव्या द्वितीय स्थान पर व रिंकी तृतीय न पर रही . सभी विजेता छात्राएं हिन्दू कालेज से रहीं । प्रतियोगिता के सफल रहने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता जी ने बधाई दी . इस प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ० रितु व कुमारी उदिता कुंडु द्वारा करवाया गया .
