
Oplus_16908288
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज तथा अन्तर्राष्ट्रीय भागवत कथा-वाचक श्री राधे राधे बाबूजी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ.आर एन सिंह को “ब्रज शिक्षा रत्न सम्मान 2026” से अलंकृत किए।
डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान यमुना रक्षक दल के द्वारा ब्रज क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियानों- यमुना जी की अविरलता व निर्मलता, गौ वंश संरक्षण व संवर्धन, माता-पिता व वरिष्ठ जन सम्मान अभियान, नारी सम्मान व सशक्तिकरण अभियान, बाल संस्कार व सांस्कृति पुनर्स्थापना, संरक्षण व संवर्धन अभियान में निरंतर उत्कृष्ट योगदान व मार्गदर्शन के लिए दिया गया।
इस अवसर पर संत जयकृष्ण दास महाराज ने डॉ.आर एन सिंह को अपना शुभाशीष देते हुए बोले कि डॉ.आर एन सिंह का पिछले डेढ़ दशक से अत्यंत सराहनीय योगदान रहा है, ये यमुना रक्षक दल तथा श्री राधा मोहन जी गौ सेवा समिति के रीढ़ की हड्डी हैं, भगवान श्रीराधेकृष्ण तथा यमुना मईया की कृपा सदैव इनपर बनी रहे।
भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव, अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के अध्यक्ष एस के सिंह तथा अन्य समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ.आर एन सिंह को बधाई तथा शुभकामनाएँ प्रेषित किए हैं।
