
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ सी. दास फाउंडेशन द्वारा स्व. डॉ. छबील दास भाटिया की जयंती के अवसर पर “प्रोजेक्ट ऑक्सीजन – आज पेड़ लगाएँ, कल सांस लें” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिवाजी पार्क, एन.आई.टी.-5, के.एल. मेहता महिला महाविद्यालय के समीप दिनांक 1 सितम्बर 2026, मंगलवार को प्रातः 11:15 बजे से आरंभ होगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
सी. दास फाउंडेशन का मानना है कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय संतुलन ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति और कवरेज से यह संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुँच सकेगा।
मीडिया हेतु आर.एस.वी.पी.: 📞 8448395010
