
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह द्वारा रचित पुस्तिका “अभिव्यक्ति” की समीक्षा के उपरान्त अपना आशीर्वाद तथा शुभकामना प्रेषित किए साथ ही इस छायाचित्र को पुस्तिका में छापने की भावपूर्ण अनुमति प्रदान किए।
डॉ.आर एन सिंह द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अवसर पर उनके सम्बोधन के क्रम में प्रयुक्त स्वरचित कविताओं का संग्रह “अभिव्यक्ति” का महान संतों तथा प्रबुद्ध जनों के अवलोकन के उपरान्त विमोचन तथा लोकार्पण किया जाएगा।
प्रकाशित हो रही कविताएँ यमुनाजी के साथ- साथ धर्म, आध्यात्म, संस्कृति, पर्यावरण आदि समसामयिक घटनाक्रमों से जुड़ी हुई हैं। “अभिव्यक्ति” की एक प्रति डॉ.आर एन सिंह ने श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
