जे सी बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरू (Vice Chancellor) प्रोफेसर राजीव कुमार राज गौरव आदर्श को मास्टर ऑफ साइंस (केमिस्ट्री) की डिग्री प्रदान करते हुए।
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ जे सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाई एम सी ए, के कुलगुरू प्रोफेसर राजीव कुमार ने राज गौरव आदर्श को मास्टर ऑफ साइंस (केमिस्ट्री) से अलंकृत किए।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजीव कुमार ने राज गौरव को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हार्दिक बधाई दिए तथा उज्जवल व सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दिए। राज गौरव आदर्श ने फिजीकल केमिस्ट्री में प्रथम श्रेणी से मास्टर ऑफ साइंस (केमिस्ट्री) की उपाधि प्राप्त की है। राज गौरव आदर्श यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
राज गौरव की सफलता व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज, फरीदाबाद के प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी, एडवोकेट नागेश सिंह, आई एम टी के निदेशक डॉ. रवि हान्डा सहित विभिन्न समाजिक व शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारियों ने बधाई तथा शुभकामनाएँ दिए हैं।
