फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा , आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट फ्रेंडली मैच का आयोजन दिनांक 17, मई- 2026 को दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-16 में किया गया। यह रोमांचक 20-20 ओवर का मुकाबला दो टीमों — हरियाणा लायन एवं हरियाणा टाइगर — के बीच खेला गया।
हरियाणा लायन टीम की कप्तानी जितेंद्र ठाकुर ने की, जबकि हरियाणा टाइगर टीम के कप्तान कल्याण चाबड़ी रहे। मैच से पहले टॉस की प्रक्रिया विपुल शर्मा एवं अशोक मंडल जी द्वारा संपन्न कराई गई।
इस फ्रेंडली मुकाबले का उद्देश्य व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी खेल प्रेमियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा व्हीलचेयर क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
साथ ही मीडिया बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने कार्यक्रम को कवरेज प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा व्हीलचेयर क्रिकेट को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
