फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्त्वावधान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर-61,मलेरना रोड स्थित योग कक्षा स्थल पर (निकट हनुमान मन्दिर) पर आयोजित सात दिवसीय योगचिकित्सा शिविर के भव्य समापन पर 108 कुण्डीय पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसका सम्पादन योगाचार्य जयपाल शास्त्री,निष्ठा आर्या और दिव्यांशु आर्य ने कराया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने योग को तन-मन की स्वस्थता के लिए जरूरी बताया व रोज योग करने की सलाह दी | योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने स्वस्थ जीवन शैली,घरेलु चिकित्सा, एक्यूप्रेशर,स्वदेशी व आयुर्वेद सम्बन्धी जानकारी के साथ विभिन्न रोगों में लाभकारी योगासन, प्राणायाम, ध्यान,सूर्य नमस्कार आदि यौगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया | इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद किरण बाला, जयप्रकाश मास्टर, पूर्व पार्षद सविता तवर, राकेश गुर्जर,पर्षद सोनू वैष्णव,भाजपा नेता स्वराज भाटी, सरदार गुरमीत सिंह,नारयण सिंह, किसान राज्य प्रभारी राजेश भाटी, जिला प्रभारी अंकुर सिंह, अजीत भाटी, रिंकू मल्हौत्रा,अनिल कपूर, गजानंद शर्मा, हरवीर आर्य, सुन्दरलाल, रवि तिवारी,वीरेंदर सिंह, विनोद बंसल,जाकिर हुसेन,रामचरन चोधरी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही | शिविर की तरफ से अभ्यागत अतिथि महानुभावों का शाल एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया |
शिविर के सफल आयोजन में सत्यदेव पराशर, केवी सिंह,सुधीर श्रीवास्तव, मुकेश यादव पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर,पार्षद जयप्रकाश मास्टर, टेकचंद शर्मा, हरिदर्शन,डा.राजू, राजकुमार यादव,कैलाश, विष्णुदत्त गौड़, पप्पू, नरेन्दर,ऊषा जी(अम्मा) कैलाश जी,सी.डी.पाण्डेय, प्रमोद जी,रमेश, रोहताश,तेजपाल सिसोदिया,सतीश पांचाल आदि ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया |
हवन में सेक्टर 61,62,आदर्श नगर, हरिविहार, विष्णु कलौनी, मलेरना गाँव से आये सैंकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
