बल्लभगढ , जनतंत्र टुडे / पन्हैडा कलां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण युवा विकास समिति के तत्वाधान में आई केयर आई हॉस्पिटल, नोएडा व टीकम शाह कम्पनी के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, मानव रचना के सौजन्य से दन्त चिकित्सा शिविर एवं एल्मिको द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने के शिविर का आयोजन किया गया।
समिति महासचिव रघुनाथ शास्त्री ने बताया कैम्प में 262 मरीजों ने अपनी आंखों एवं अपने दांतो की जांच कराई तथा मोतियाबिंद के 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इसी के साथ आवश्यकता अनुसार दवाईयां व चश्मा भी नि:शुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी प्रतीक अग्रवाल एवं अशोक कुमार एसीपी तिगाँव ने शिविर का शुभारंभ किया। वहीं रणवीर चौधरी मोहना वरिष्ठ समाजसेवी का समिति अध्यक्ष डी.के. शर्मा, सरपंच धर्मवीर शर्मा और समिति सदस्यों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। बतौर अतिथि डीसीपी साहब ने उपस्थित युवाओं को समाज सेवा, खेल एवं पढ़ाई के प्रति सजग रहने तथा नशा, जुआ एवं अन्य दुर्व्यसनों से दूर रहने पर विशेष बल दिया। एसीपी ने नर सेवा नारायण सेवा का नारा देते हुए समिति के कार्यों की खूब सराहना की। समिति ग्रामीण आँचल में समय-समय पर सामाजिक कार्य गांव व आसपास क्षेत्र में बढ़-चढ़कर करती रहती है।
इस अवसर पर थाना छायंसा प्रभारी गोपाल दास, नानक चन्द, टीकम शाह कम्पनी से धीरज शर्मा, शीशराम, गोपाल शास्त्री, महेश दूधिया, मास्टर स्वराज सिंह, सरपंच छाँयसा, सरपंच विष्णु मलिक जवां, बीरेन्द्र शर्मा, हरीश कुमार, राहुल, रतन सिंह, राम कुमार मैम्बर, प्रभु दयाल प्रधान दक्ष प्रजापति समाज, राम रतन, मदन मैम्बर, शंकर लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
