फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के राज्य प्रधान श्री नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खडग़टा से मिलकर 111 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को संघ और सरकार के बीच वार्ता में हुए समझौते के अनुरूप दिनांक 30 जून 2026 तक पक्का करने की बात इस फैसले में कोर्ट केस से वंचित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
निगम आयुक्त ने नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त श्री गौरव अंतिल को दिए आदेश की 15 दिन के अंदर सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के केस पर काम करे और सभी पात्र कर्मचारियों को नियमितीकरण का पत्र दे
निगम आयुक्त ने संघ के प्रतिनिधि मंडल से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की संघ के नेताओं ने आयुक्त महोदय को आश्वासन दिया कि फरीदाबाद का एक एक सफाई कर्मचारी दिन रात मेहनत कर करेगा शहर के स्वच्छता अभियान में निभायेगा अग्रणी भूमिका |
आज की वार्ता में अन्य के अलावा राज्य सह सचिव वेद प्रकाश शर्माए जिला प्रधान दलीप बोहोत, जिला सचिव अनिल चंडालिया, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरु चरण खांडिया, कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, उप प्रधान सुदेश जैनवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन महेश शर्मा ए हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन
ए राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन सुरेन्द्र चौटाला विक्रम ठाकुर, राजबीर चिंडालियाए प्रेमपालए ललिता देवीए सुरेश देवीए शकुंतला दानसिंह विनोद नैन सिंह, जयबीर आदि उपस्थित रहे
