फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत किए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गौतम सिंह ने ह्यूमैनिटीज में 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कृतिका गांधी ने कॉमर्स में 97% अंक प्राप्त किए। अदिति ने ह्यूमैनिटीज में 96.8% अंक अर्जित किए। रक्षिता ने नॉन-मेडिकल में 96.8% अंक प्राप्त किए। आर्यन यादव ने मेडिकल में 96.2% तथा करण सिंह बिष्ट ने कॉमर्स में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अदिति (इकोनॉमिक्स एवं हिस्ट्री), अन्या (साइकोलॉजी), करण सिंह बिष्ट (इकोनॉमिक्स), कृतिका गांधी (एंटरप्रेन्योरशिप) तथा अम्बिका (फिजिकल एजुकेशन) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 99 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गौतम सिंह (इंग्लिश एवं इकोनॉमिक्स), अन्या (इंग्लिश), कृतिका गांधी (अकाउंट्स एवं इंग्लिश), तरण (इंग्लिश), लक्ष्य (एंटरप्रेन्योरशिप), रक्षित (मैथ्स), आर्यन यादव (केमिस्ट्री), कुशल (फिजिकल एजुकेशन) तथा हितेश (बायोलॉजी) प्रमुख हैं।
विद्यालय की प्रबंधन समिति तथा प्रधानाचार्य डॉ. आनंद गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और निरंतर परिश्रम का प्रमाण है। परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगे।
