फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जैड पार्क सेक्टर 16 स्थित श्री हनुमान मंदिर सभा की आम सभा बैठक में सोनू शर्मा को सर्वसम्मति से 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बलवान शर्मा को संरक्षक तथा एस.सी. अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त प्रधान सोनू शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सदस्यों ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा मंदिर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि वह मंदिर की पूर्व कमेटियों के पदाधिकारियों तथा बुजुर्गों का मार्गदर्शन समय-समय पर लेते रहेंगे।
