
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की महिला प्रकोष्ठ व सतत विकास लक्ष्य क्लब द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय “तनाव एक शक्तिशाली प्रेरक शक्ति होना चाहिए, बाधा नहीं” था। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वे सदैव प्रेरणादायी रहते हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीतांजलि केसरी, सलाहकार न्यूरो-मनोचिकित्सक, ई.एस.आई.सी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रही। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ने उनका हार्दिक स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने तनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तनाव की परिभाषा को समझाते हुए बताया की तनाव हमेशा एक व्यक्ति को चुनौती देता है। यह वास्तविक या काल्पनिक खतरे, घटना या परिवर्तन के लिए मन और शरीर की प्रतिक्रिया है। उन्होंने विस्तार से बताया कि स्वास्थ्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में नहीं है बल्कि मानसिक और वनात्मक स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है। यह सत्र काफ़ी हद तक संवादात्मक रहा क्योंकि डॉ. गीतांजलि ने कई छात्र-छात्राओं की शंकाओं को संबोधित किया। मंच का संचालन मिस्टर सुभाष, सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग द्वारा हुआ। डॉ. गीता गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। कार्यक्रम में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एस.डी.जी क्लब के सभी समन्वयक भी उपस्थित थे।
