फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद की Youth Red Cross Unit द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सहयोग से विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं महाविद्यालय की Youth Red Cross Unit के वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य में “मानवता को जीवित रखने का संकल्प” विषय पर एक प्रभावशाली एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के IQAC कक्ष में प्रातः 10:00 बजे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के स्वागत एवं विश्व रेड क्रॉस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हुआ। इस अवसर पर रेड क्रॉस आंदोलन द्वारा स्थापित सेवा, करुणा, सहानुभूति एवं मानवता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को विद्यार्थियों के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव श्री बिजेंद्र सोरोत उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है, जो संकट एवं आपदा के समय बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, रक्तदान एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट वक्ता डॉ. एम. पी. सिंह (समाजशास्त्री) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान भौतिकवादी युग में मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जीवित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को सेवा, सहयोग और सहानुभूति को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. नविश कटारिया, YRC Programme Coordinator, जे. सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं की सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम सैनी जी एवं श्री विमल खंडेलवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने Youth Red Cross Unit के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, नैतिकता एवं सामाजिक दायित्व की भावना का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय YRC Counsellors सुश्री ओमिता जौहर एवं डॉ. अमित शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा स्वयंसेवकों ने मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
