फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सैनिक कालोनी के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर में सोमवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह की सफलता पर द एक्स सैनिक कालोनी सोसायटी के प्रधान एवं कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार धुन्ना ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सभी विधायकों धनेश अदलखा, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया है।
श्री धुन्ना ने कहा कि इस पावन कलश यात्रा में सभी सेवादारों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहयोग देकर इसे सफल बनाया है, उसके लिए वह कोटि-कोटि उनका धन्यवाद करते है। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों अंजू भड़ाना, मीरा विनायक, अंजू चौधरी, किरण बाली, पूजा कौशिक, आशा सिंह, प्रीति, सुनीता कश्मीरन, हर्षा, विनय गोयल, राजेंद्र पालीवाल, नितिन शर्मा, संजीवन, विशाल, वाजेपयी जी सहित अन्य सभी मंदिर समिति सदस्यों का भी आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में उनका भी भरपूर सहयोग रहा और सभी ने श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह से न केवल इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाया, बल्कि सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य किया।
उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं सभी के प्रयासों से यह आयोजन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रुप में श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्भूत प्रतीक बना, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
