फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ “अपराजिता: द–इन्विन्सिबल फोर्स” कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती उषा चंदर, आर्य कन्या सदन अनाथालय से समर्पित समाजसेविका सुश्री अनामिका, तथा प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं 17 वर्षों के अनुभव से समृद्ध सुश्री सारिका हेग्ने उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में फ्लेम ऑफ ग्रैटिट्यूड, मधुर समूहगान तथा आकर्षक ट्विनिंग रैम्प वॉक ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रूपम सचदेवा ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ ही बच्चे के संस्कारों, मूल्यों और व्यक्तित्व की प्रथम निर्माता होती है। साथ ही उन्होंने
अभिभावकों को बच्चों में बचपन से ही संवेदनशीलता और करुणा के संस्कार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को भी “घर से दूर दूसरी माँ” बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन, संरक्षण और स्नेहपूर्वक पोषण
करते हैं।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में “नारी से मातृ तक” नाट्य प्रस्तुति तथा शक्ति और गरिमा का प्रतीक ऊर्जावान नृत्य “ऐगिरी नंदिनी” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक माँ द्वारा मातृत्व पर प्रस्तुत भावपूर्ण वक्तव्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। उत्सव में आयोजित GCIS मास्टर शेफ प्रतियोगिता, माताओं की मनोरंजक प्रस्तुतियाँ तथा मधुर संगीतमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सुरेश चंदर ने भी सभा को संबोधित करते हुए माताओं के महत्व एवं समाज में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार साझा किए।
अंत में पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें माताओं को समाज की सच्ची “अपराजिता” अर्थात अजेय शक्ति के रूप में सम्मानित किया गया।
