फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेवा भारती की परिवार विभाग की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें हरियाणा प्रांत से आए आदरणीय श्रीमान राम सज्जन जी सह सचिव हरियाणा प्रांसने में चल रही सेवा कार्यों का वोरा लिया।
बैठक में ऐसी योजना बनाई गई, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक-एक उन्नत सिलाई केंद्र तथा एक उन्नत कोचिंग सेंटर कोचिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
आदरणीय श्रीमान हरिओम शर्मा जी (हरियाणा CSR प्रमुख – कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) ने कंपनियों से CSR फंड प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही एक पांचवीं तक का स्कूल स्थापित करने की योजना भी बनाई गई, जिसमें अभावग्रस्त लोगों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। शिक्षा बिल्कुल निशुल्क रहेगी |
इस बैठक में निम्न गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे –
श्रीमान रामकुमार जी – विभाग प्रमुख श्रीमान ए.पी. सोनिया जी – स्वयंसेवक एवं आयाम प्रमुख श्रीमान शिवकुमार जी – प्रांत लेखा टोली सदस्य
श्रीमती बिंदु सिंह जी – संबंध विभाग प्रांत टोली सदस्य
बैठक में लगभग 25–30 सदस्य उपस्थित रहे, तथा पूर्व, पश्चिम, बल्लभगढ़, पलवल आदि सभी क्षेत्रों की सहभागिता रही।
