फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे / श्री ब्राह्मण महासभा सेक्टर- 37 एवं अशोका इंक्लेव के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम का जन्मोत्सव सेक्टर- 37 कम्युनिटी सेंटर में बड़ी धूमधाम धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ ब्राह्मण नेता श्री अरविंद शर्मा थे। समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी,पृथला के पूर्व विधायक श्री टेक चंद शर्मा एवं दिल्ली के पूर्व विधायक पं नारायण दत्त शर्मा, हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट ओ पी शर्मा, थे। ब्राह्मण नेता श्री बलजीत कौशिक एवं श्री पंकज पूजन रामपाल विशेष आमंत्रित अतिथि थे।
आयोजन में हास्य कवि श्री दीपक गुप्ता,श्री महेंद्र अजनबी, श्री विनय शुक्ला, श्रीमती बलजीत कौर और हरियाणवी कलाकार श्री मासूम शर्मा ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। श्री अनिल शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुए आज के कार्यक्रम में हुए मेहमानों का स्वागत बरिष्ठ ब्राह्मण नेता श्री पीसी शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्री आईडी शर्मा, श्री आरपी शर्मा, श्री योगेश शर्मा ने किया।मंच संचालन डाक्टर हरि ओम शर्मा ने किया।
इस आयोजन में श्री अनिल शर्मा के साथ श्री के के शर्मा,श्री एस एन मिश्रा, एडवोकेट श्री पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा। मेहमानों का स्वागत एक समिति ने जिसमें श्री पी सी शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्री आर पी शर्मा,श्री योगेश शर्मा, श्री पीडी शर्मा, श्री आईं डी शर्मा,श्री रमेश चंद्र शर्मा, श्री जगदीश शर्मा,पंडित कमल शर्मा, श्री मुकेश शर्मा,ओ पी शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, श्री डी के शर्मा,जे पी शर्मा आदि ब्राह्मण नेता शामिल थे।
वक्ताओं ने न भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ अनवरत संघर्ष की कहानी है। उन्होंने बताया कि आज समाज में अत्याचार,बिगठन और तमाम सामाजिक बुराइयां तेजी से और बेलगाम ढंग से बढ़ रही हैं। ऐसे में भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर चलकर उन कुरीतियों पर पर विजय पाया जा सकता है।
