फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का फरीदाबाद आगमन पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पार्षदों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में एनआईटी से विधायक सतीश फागना, भाजपा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगविंदर फौगाट,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राघव सहित पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद रवि भगत, पार्षद सोनू वैष्णव,चेयरमैन मार्किट कमेटी संजीव बैंसला पूर्व पार्षद दयाचंद यादव,ज्ञानेंद्र भारद्वाज पार्षद प्रतिनिधि,जिला महामंत्री अनुराग गर्ग और जिला महामंत्री कवींद्र चौधरी,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ,भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के द्वारा विभिन्न स्मृति पगड़ी, गदा और हल भेंट कर उनका सम्मान और स्वागत किया।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा के साथ पारिवारिक संबंध है और वह उनके समधी भी हैं।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा उनके पास पर्यटन परिषद कि जिम्मेदारी है उसी के नाते उन्होंने कहा कि कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी देवतुल्य पर्यटकों का दिल से स्वागत है, लेकिन सभी को उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए उन्होंने साफ तौर पर जानकारी दी है कि चार धाम यात्रा और हरिद्वार में लगने वाले आगामी कुंभ मेला की समस्त तैयारी के लिए सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं और इस दिशा में कार्य चल रहा है ताकि हरिद्वार सहित उत्तराखंड भूमि में आने वाले पर्यटन और साधु संत समाज सहित अन्य किसी प्रकार की किसी को परेशानी ना हो
उन्होंने कहा कि वह भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निभाना उनकी पहली प्राथमिकता है।*
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है। अब बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन लगभग पांच दिनों के भीतर संभव हो रहे हैं, जबकि पहले श्रद्धालुओं को 10 से 15 दिन लगते थे ।। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में दर्शन के भाजपा सरकार द्वारा की गई बेहतर सुविधाओं के कारण अब सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था के माध्यम से ही दर्शन कराए जा रहे हैं और वहां किसी प्रकार का वीआईपी कल्चर नहीं चलता उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित उत्तराखंड बीजेपी सरकार का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंन कहा कि देव भूमि उत्तराखंड है लेकिन मेरे बेटे का रिश्ता फरीदाबाद से होने के बाद मेरे लिए फरीदाबाद भी पूजनीय है।
कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा तथा फरीदाबाद महानगर भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदामणी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने मुझ जैसे एक साधारण भाजपा कार्यकर्ता को जो कभी मंडल अध्यक्ष रहा हो उसको भी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देना ये सिर्फ भाजपा में है संभव है। सेक्टर- 8 पहुंचने पर विधायक मूलचंद शर्मा ने अपने भाई प्रेमचंद शर्मा,ताराचंद शर्मा, टिपरचंद शर्मा और करमचंद शर्मा के साथ पुष्प गुच्छ देकर दर्जाधारी राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार बल्लभगढ़ आगमन पर उनका स्वागत किया।
