फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी नजराना उर्फ मल्लों पत्नी जाकिर निवासी नेहरू कॉलोनी NIT-3 मस्जिद जिला फरीदाबाद को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि नजराना उर्फ मल्लों पत्नी जाकिर निवासी नेहरू कॉलोनी NIT-3 जिला फरीदाबाद नशीला पदार्थ हिरोईन/चिट्टा बेचने का काम करती है। जो आज भी नशीला पदार्थ चिट्टा/ हैरोइन अपने घर से बेच रहीं हैं। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ हिरोईन/चिट्टा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त महिला को नशीले पदार्थ हिरोईन/चिट्टा सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 23.16 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन (स्मैक) बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजराना उर्फ मल्लों पत्नी जाकिर निवासी नेहरू कॉलोनी NIT-3 मस्जिद जिला फरीदाबाद के रूप में हुई। महिला आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
