फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले
जाने के उद्देश्य से आगामी 01 मई से 05 मई- 2026 तक “13वें नेशनल
किकबॉक्सिंग हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप” का आयोजन अर्बन होटल, सेक्टर-
88, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा में किया गया । खेल प्रेमियों के लिए गर्व
की बात यह है कि इस बार हरियाणा का ग्रेटर फरीदाबाद इस भव्य प्रशिक्षण
शिविर की मेजबानी कर रहा है,
आज के शिविर सत्र के उद्घाटन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर केंद्रीय
सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित
थे, इस अवसर पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री राज कुमार
अग्रवाल; प्रमुख समाजसेवी श्री सुरेंदर कौशिक; हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ
के महासचिव श्री अनिल गुप्ता; श्री रमेश बंसल सेवानिवृत मुख्य अभियंता
नगर निगम फरीदाबाद उपस्थित थे.
विदेशी कोच सिखा रहे हैं जीत के गुर :—-
इस कैंप की सबसे बड़ी विशेषता इसमें शिरकत करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर
के प्रशिक्षक हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और दांव-पेंच सिखाने के लिए
सर्बिया और इटली से विशेष रूप से कोच बुलाए गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों
के लिए एक सुनहरा अवसर है जहाँ वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार खुद को
तैयार कर सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में किकबॉक्सिंग
महासंघ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की, एवं किकबॉक्सिंग खेल
के साथ उन्होंने अपनी पुरानी यादें भी ताजा कर, उसपर प्रकाश डाला,
उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री
ने विश्व की नंबर एक किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सुश्री रिद्धिमा कौशिक, सुश्री
सौम्या भारद्वाज एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता
सुश्री श्रद्धा रंगढ़ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया.
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार
अग्रवाल जी ने इस आयोजन के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा:
“यह ट्रेनिंग कैंप हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका है। विदेशी
कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेने से न केवल उनके खेल में सुधार
होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य भारतीय किकबॉक्सिंग
को वैश्विक मंच पर पदक तालिका में शीर्ष पर देखना है।”
यह शिविर आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए
खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में मील का पत्थर
साबित होगा। स्थानीय खेल जगत में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा
रहा है। इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी कई
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भी हिस्सा ले रहे हैं .
