फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हिमालय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रंगमंच विशेषज्ञ नरेश ठाकुर द्वारा बी.एम.डी. स्कूल के सहयोग से फरीदाबाद में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में लगभग 20 से 25 छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला के अंतर्गत महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जीवनी पर आधारित नाटक “आज़ादी” की प्रभावशाली प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश के इतिहास और बलिदान की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस नाट्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, उनके भीतर सामाजिक चेतना विकसित करना तथा अभिनय के माध्यम से उनके आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाना है।
