श्री भाटिया ने कहा कि वह इस प्रचंड जीत के लिए बीजेपी हाई कमान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई का पात्र मानते हैं. श्री भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को एक झटके में ध्वस्त कर दिया है. पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के शासनकाल और गुंडागर्दी से बेहद तंग थी. इसलिए वहां के लोगों ने मोदी राज पर भरोसा जताया और बीजेपी को सत्ता सौंप दी. ठीक इसी तरह से असम में भी एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर भरोसा जताया गया है.
भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने कहा कि इसका समस्त श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा अध्यक्ष की नीतियों को जाता है. बीजेपी ने सरकार और संगठन में जिस तरह का तालमेल और संतुलन बनाया है उससे पूरे देश में एक ही संदेश जाता है कि भारत देश बीजेपी सरकार के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है. श्री भाटिया ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे देश में केवल बीजेपी और बीजेपी के सहयोगी दलों का साम्राज्य होगा. देश की जनता ने मोदी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए अपनी मोहर लगा दी है.
उन्होंने कहा कि वह पूरे देश की जनता को विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल और असम क्षेत्र के मतदाताओं को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहते हैं जिन्होंने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए चुना है. पश्चिम बंगाल में जहां गुंडाराज का अंत हुआ है वहीं असम में फिर से बीजेपी लोगों के हित में जनकल्याण के तमाम बड़े कार्य करने जा रही है.
श्री भाटिया ने एक बार फिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री को बधाई संदेश भेजा है.
