फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं हिंदी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के तत्व अवधान में प्रसिद्ध गज़लकार दुष्यंत कुमार की 50वीं पुण्यतिथि, मनाई गई। इस अवसर पर शताब्दी महाविद्यालय में दुष्यंत स्मृति राष्ट्रीय गजल संगोष्ठी व काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्री दुष्यंत कुमार जी के जीवन परिचय से अवगत करवाने के साथ साथ हिंदी गज़ल के बढ़ते कदमों पर प्रकाश डालना रहा।कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्ध विद्वानों ने शिरकत की ।श्री हरेराम समीप (हिंदी गज़ल अध्येता एवं वरिष्ठ गज़लकार),श्री ओमप्रकाश यति, (वरिष्ठ साहित्यकार,नोएडा),श्री अजय अज्ञात,(प्रसिद्ध गज़लकार ,फरीदाबाद),श्री कमलेश्वर भट्ट,कमल(वरिष्ठ गज़लकार एवं आलोचक),श्री राहुल शिवाय(नवगीतकार,बेगूसराय, बिहार),श्री प्रमोद शर्मा, असर(प्रतिष्ठित गज़लकार,दिल्ली,)रहे।
कार्यक्रम के निर्देशक डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी (निदेश, हिंदी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला) रहे।महाविद्यालय का हिंदी विभाग पहले भी डॉक्टर विद्यार्थी के दिए निर्देशानुसार समय समय पर इस तरह की कार्यक्रम आयोजित करवाता रहा है। कार्यक्रम में सभी विद्वानों ने अपने व्यक्तव्य से सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं का मन जीतने का काम किया।
श्री राहुल शिवाय ने अपनी गायन कला के माध्यम से दुष्यंत कुमार जी की गजलों से अवगत करवाया, श्री हरेराम समीप ने दुष्यंत कुमार की गजलों को प्रेरणादायक बताया। प्रमोद शर्मा असर ने श्री दुष्यंत कुमार को हिन्दी गज़ल का प्रस्तोता बताकर उसकी जीवनी पर प्रकाश डाला।कमलेश्वर भट्ट कमल आदि अभी विद्वानों ने श्री दुष्यंत कुमार की गज़लों के साथ साथ स्वरचित गजलों का भी गायन किया।
इस कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आरंभ किया गया।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें अनन्या ने प्रथम स्थान, जतिन गोयल ने द्वितीय स्थान व आलम ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को एक मोमेंटो प्रमाण पत्र, नकद धन राशि प्रदान कर उनका हौसला वर्धन किया।
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में व संयोजक डॉक्टर ममता कुमारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर जितेंद्र ढुल,कार्यक्रम सचिव डॉक्टर योगेश देवदत्त एवं कार्यक्रम के कार्यकारी सदस्य डॉक्टर सोनिया शर्मा,सुश्री कमलेश डॉक्टर प्रियंका मैडम,डॉक्टर अमित शर्मा,डॉक्टर वेलेरिया सेठी आदि की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यापकों ने भी काव्यपाठ किया ,जिसमें डॉक्टर रेखा शर्मा ,डॉक्टर तनुजा, डॉक्टर नीरज सिंह प्रमुख रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
इस मौके पर सभागार में लगभग 80 विद्यार्थी मौजूद रहे।
