
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / न्यू इन्द्रा काम्पलेक्स पार्ट-2-(गड्ढा कालोनी) मवई रोड नहरपार में यूपी सरकार के सिचाई विभाग द्वारा कालोनी के निकास की गलिया को 5-फुट की दीवार द्वारा बन्द करने के विरोध में आज हजारों लोग वार्ड-30 के पार्षद अनिल नागर के नेतृत्व में केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मिले और उन्हें ज्ञापन सौपकर अपनी समस्या बताई।
पार्षद अनिल नागर ने मंत्री जी को बताया कि न्यू इन्दा काम्पलैक्स पार्ट-1 (गडड कालोनी) ,भोपाल कालोनी और मवई के निवासीगण आपके पास बहुत बड़ी समस्या लेकर आए है,आप ही इसका हल निकाल सकते हो। उन्होनें बताया कि यूपी सिचाई विभाग द्वारा अपनी जमीन की निशानदेही के लिए जो दीवार करने की तैयारी है वो श्मशान घाट के दो कोने से व मवई रोड के पश्चिम में की जा रही है। लेकिन यह जब मास्टरोड पर आकर जो रास्ता अमृता हास्पिटल की तरफ जाता है को पार करके मुंबई रोडू के पूर्व मे दीवार के लिए खुदाई करने की तैयारी है। जिससे मवई रोड व जो रास्ते गड्ढा कालोनी से मवई रोड पर खुलते है सब बन्द हो जायेंगे। अभी हाल ही में यहां इन्टरलाकिंग टाइल लगाने के कार्य का शुभांरभ भी हुआ था, वो सब अब बन्द हो जायेंगे।
कालोनी के ओमबीर सिंह जावला व प्रधान सतपाल ने बताया कि दिवार होने से कालोनी बासियों को निकास नहीं मिलेगा और लगभग दर्जनो कालोनी व मवई गाँव का भी रास्ता बन्द हो जायगा। करीब ढाई तीन लाख लोग इन कालोनियों में रहते हैं। इससे सभी के रास्ते बन्द हो जायेंगे। रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों पर भी इसका असर पड़ेगा क्योकि यहां स्कूलों की बस भी आती है,बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा इससे परिजनों को भी खासी परेशानी होगी।
मंत्री जी ने सभी की बात ध्यान से सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि कानून के दायरे में रहकर इसका हल निकला जाएगा ताकि आमजन की समस्या का समाधान हो सके।
इस मौके पर वार्ड-30 के पार्षद अनिल नागर,ओमबीर सिंह जावला,सतपाल प्रधान,राजे चंदीला,राजेश कुमार दाहिया,नरेन्द्र जावला,योगराज भाटी,असमुदीन,अनुज शर्मा,टेकचन्द,गुडडु,विजय,विपिन राणा व आदेश जावला सहित हजारों लोग मौजूद थे
