
फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे / राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप :——-
ग्रेटर फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग का मंच: 13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप 1 मई से 5 मई तक फरीदाबाद में , शनिवार को हुआ उद्घाटन ,
फरीदाबाद, हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक “13वें नेशनल किकबॉक्सिंग हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात यह है कि इस बार हरियाणा का ग्रेटर फरीदाबाद (सेक्टर 88, अर्बन होटल) इस भव्य प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करेगा।
आज इस शिविर का आज विधिवत उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुरेंद्र कौशिक ने किया, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के अध्यक्ष श्री राजन वाधवा, समाजसेवी श्री एस के मित्तल, हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव श्री अनिल गुप्ता, किकबॉक्सिंग सुपर लीग के सह संस्थापक श्री अजय अदलखा, मिमिक्री आर्टिस्ट श्री अमित गुप्ता, वाको इण्डिया कोचिंग कमिटी के चेयरमेन श्री सुरेश बाबू, एस आर एस इंटरनैशनल स्कूल के निदेशक श्री विनय गोयल विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित थे।
विदेशी कोच सिखा रहे हैं जीत के गुर
इस कैंप की सबसे बड़ी विशेषता इसमें शिरकत करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और दांव-पेंच सिखाने के लिए सर्बिया और इटली से विशेष रूप से कोच बुलाए गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जहाँ वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार खुद को तैयार कर रहे हैं,
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल जी ने इस आयोजन के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा:
“यह ट्रेनिंग कैंप हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका है। विदेशी कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेने से न केवल उनके खेल में सुधार होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य भारतीय किकबॉक्सिंग को वैश्विक मंच पर पदक तालिका में शीर्ष पर देखना है।”
आयोजन का संक्षिप्त विवरण: अवधि: 1 मई से 5 मई, 2026
स्थान: अर्बन होटल, सेक्टर 88, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा।
यह शिविर आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय खेल जगत में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लगभग 150अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं,