
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ सेक्टर- 2 में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा ने आज सोसाइटियों के बीच की सामुदायिक भवन मुख्य सड़क को आरएमसी से बनाएं जाने के कार्य का वीटा गेट के सामने नारियल फुड़वाकर कार्य का शुभारंभ किया।
स्थानीय लोगों में इस सड़क के कार्य की शुरुआत होने से काफी खुशी है और उन्होंने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का ढोल बाजे के साथ आभार व्यक्त किया और उनका स्वागत किया विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस सड़क निर्माण पर लगभग 01 करोड़ 43 लाख की लागत आएगी इसके अलावा 80 लाख रुपए की लागत से समस्त सेक्टर की सीवर लाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद दयाचंद यादव,हनुमत चहल, रघुराज शर्मा,योगेंद्र प्रधान, उदयवीर गिल,पार्षद योगेश शर्मा,स्वराज भाटी,पार्षद दीपक यादव,अजय शर्मा,सुभाष शर्मा, के एल शर्मा,हरिओम, जगदीश मास्टर, भारत भूषण प्रिंसिपल,राहुल गोयल सीएम एमिनेंट सदस्य ,सुषमा यादव,पीके शर्मा,रामकिशन शर्मा प्रधान और सेक्टर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ का विकास ही मेरा काम है।