
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने आज मैन रोड़ भॉकरी पर अपनी रसोई और होटल का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री जी का होटल के डायरेक्टर सतिन्द्र फागना ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्षद जगत फागना,भाजपा उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,पूर्व चेयरमेन भारत भड़ाना,शमशाद अख्तर,महेश फागना,जिला पार्षद हरेन्द्र भड़ाना मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस मौके पर चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने सतिन्द्र भड़ाना को नए व्यवसाय की शुरूआत करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका व्यापार खूब फूले फले और आप खूब तरक्की करें। उन्होनें कहा कि इस होटल में आने वाले लोगों को एक बेहतर वातावरण और शुद्व भोजन मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से यह व्यापारियो की पहली पसंद बनेगा क्योकि पहले व्यापारियों को दूर किसी होटल में जाकर अपनी बैठके और कार्यक्रम करने पड़ते थे। चौ. कृष्णपाल गुर्जर होटल का अंदरूनी साज सज्जा देकर खूब प्रभावित हुए और उन्होनें कहा कि यह होटल लोगों को विदेश के होटलों जैसा एहसास कराएगा।
इस अवसर पर सतिन्द्र फागना ने कहा कि होटल की साज सज्जा उन्होनें दुबई के एक होटल से प्रभावित होकर कराई है। यहांं खाने की क्वालिटी लाजवाब होगी और जो भी यहां एक बार आएगा उसका बार बार इस होटल में आने का मन करेगा।