
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में आदरणीय प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में रसायन विज्ञान द्वारा फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन एमएससी केमिस्ट्री फाइनल वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं देने एवं प्रेरणादायी यादें संजोने के भाव से किया गया। गत वर्ष 2024-25 से ही महाविद्यालय में एमएससी केमिस्ट्री कोर्स को प्रारंभ किया गया है।
आयोजन मुख्यत: एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों मेघा, रिशु, साहिरा, निशा, खुशबू, लक्ष्मी एवं यशी द्वारा किया गया। सभी उपस्थित फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को टाइटल दिए गए, विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से चुनाव करते हुए अंकित एवं मानसी को मिस्टर एंड मिस फेयरवेल चुना गया। सभी विद्यार्थियों हिमांशी, खुशबू, प्रीति, राहुल, राजू, सुनील, विशाल, नलिनी आदि ने सभी एक्टिविटीज में हर्ष उल्लास से भाग लिया, अपने कोर्स के दौरान हुए अनुभव साझा किए एवं आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान विद्यार्थी अंकित को एमएससी केमिस्ट्री प्रथम वर्ष में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की परीक्षा में ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए रसायन विभाग द्वारा ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ रितिका गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए समस्त रसायन विभाग को बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी। डॉ प्रोमिला काजल, उप-प्राचार्या ने विद्यार्थियों को इस समागम में अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए सदा अनुशासित एवं जागरूक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। श्री अंकित कौशिक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों डॉ अंकिता, श्री अमित अरोड़ा, डॉ निष्ठा, सुश्री आस्था, सुश्री संयोगिता, श्री धर्मराज, श्री आशीष, श्री राज, डॉ दीपिका, डॉ विशाल, डॉ प्रमिला, डॉ सुमन, श्रीमती नीतू मलिक ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए।
श्री अंकित कौशिक, विभागाध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।