
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 37 एवं अशोक इंक्लेव श्री ब्राह्मण महासभा भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम का जन्मोत्सव आगामी 3 , मई को बड़ी धूमधाम धूमधाम से मनाएगा।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि बरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं हरियाणा सरकार में मंत्री श्री अरविंद शर्मा एवं पूर्व मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा होंगे।आज इस आयोजन की तैयारियों के लेकर कम्युनिटी सेंटर में एक मीटिंग रखी गई जिसमें वरिष्ठ ब्राह्मण नेता श्री पी सी शर्मा, आर पी शर्मा,श्री योगेश शर्मा, श्री मती आशा शर्मा, श्री पीडी शर्मा, श्री आईं डी शर्मा, श्री रमेश चंद्र शर्मा, मास्टर हरि ओम, श्री एस एन मिश्रा, पंडित कमल शर्मा, श्री मुकेश शर्मा,ओ पी शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, श्री डी के शर्मा,जे पी शर्मा आदि ब्राह्मण नेताओं ने हिस्सा लिया।
मीटिंग में सर्वसम्मति से श्री अनिल शर्मा को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया।