
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / कर्मचारियों की 19 सूत्रीय माँगों को लेकर पूर्व में दिए यूनियन के एजेंडे पर आज सेक्टर-23 स्तिथ अधीक्षण अभियन्ता ऑपरेशन जितेंदर सिंह ढुल के निमंत्रण पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) सर्कल फरीदाबाद का प्रतिनिधि मण्डल सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में वार्ता की टेबल पर मिला ।
यूनियन और अधिकारियों के साथ मुद्दों को लेकर हुई इस मीटिंग के दौरान प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइज़र सहित स्टेट उपप्रधान एवं ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के वर्तमान प्रधान सुनील चौहान व स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी परवीन शर्मा विशेषरूप से मौजूद रहे । मीटिंग में कर्मचारियों से जुड़े काफी मुद्दों पर उनके कामों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि अधिकारियों के साथ यूनियन की इस बैठक में अहम मुद्दा कर्मचारियों के लिए खानापूर्ति के नाम पर टी एन्ड पी यानी टूल्स एन्ड पिलास किट बैग का मुख्य मुद्दा रहा जिसमे अभी हाल ही में निगम की ओर से तकरीबन 350 किट बैग कर्मचारियों को वितरित किये गए हैं जो नाकाफी हैं । अभी लगभग 400 किट बैग और देने की दिशा में काम प्रयासरत हैं । जिन्हें जल्द देने का भरोसा दिलाया गया ।
इसके अलावा जिन कर्मचारियों के एसीपी केस, एलटीसी केस, सर्विस बुक, मेडिकल बिल, टीए बिल, लोन एडवान्स केस, हाउस एलाटमेंट केस, व्हीकल बिल, बिल्डिंग रिपेयरिंग व मेंटिनेंस एस्टिमेट केस, पेंशनर केस, स्टाफ शॉर्टेज केस, फीडर मेंटिनेंस केस सहित अन्य तमाम प्रकार के मुद्दों पर यूनियन के पदाधिकारियों की निगम के अधिकारियों के साथ इन कामों के निदान के बारे में काफी गहमा गहमी रही । जिन्हें अधीक्षण अभियन्ता की ओर से यूनियन के नेताओं को पूर्ण भरोसा दिलाया गया और यूनियन दवारा एजेण्डे पर हुई इस मीटिंग में सभी कामों को प्रमुखता के साथ जल्द पूरा किया जाने का आश्वासन दिया ।
यूनियन के साथ हुई इस मीटिंग के मौके पर सचिव नरेश कुमार सहित एनआईटी फरीदाबाद यूनिट प्रधान सोनू गोला, सचिव मुकेश धतीर, मामचन्द कैशियर व ओल्ड फरीदाबाद यूनिट प्रधान मुकेश शर्मा, सचिव सत्यवान लोहचब, सहसचिव दीपक कुमार व ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के सचिव रवि दत्त शर्मा, चेयरमैन वीर सिंह, उपप्रधान राजेंदर नेहरा व डिप्टी सुपरिडेंट अमित वत्स, सुप्रिडेंट टेकचन्द बघेल सहित बल्लभगढ़ के एक्सईएन संजय कुमार मंगला भी मीटिंग में इन सभी पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे ।