
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद के मैदान पर 2nd शशि वशिष्ठ ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर 12 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, का मैच खेला गया। यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और शिव नादर स्कूल फरीदाबाद के बीच खेला गया इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने शिव नादर स्कूल फरीदाबाद को 5 विकेट से हराया। यह मैच 30-30 ओवर का था|
शिव नादर स्कूल फरीदाबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 75 रन का लक्ष्य दिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हनी भड़ाना ने 69 गेंद में 10 चौके की मदद से 73 रन केतन फागना ने 21 गेंद में 5 चौक की मदद से 33 रन बनाए।
शिव नादर स्कूल फरीदाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेहरांश मेहता ने 9 ओवर में 24 रन देखा 2 विकेट, अबीर, शान कपूर, अर्जुन गोयल, शाउनिश ग्रोवर, और निवांश दुआ ने 1-1 विकेट हासिल किया। शिवनादर स्कूल फरीदाबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 बनाकर हार का सामना करना पड़ा। शिवनादर स्कूल फरीदाबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाउनिश ग्रोवर ने 93 गेंद में 13 चौक की मदद से 105 रन, निवान कुकरेजा ने 22 गेंदों में 1 चौक की मदद से 18 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए समर त्यागी और जश्न ने दो-दो विकेट और मोहम्मद अफान ने एक विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच हनी भड़ाना और फाइटर ऑफ़ द मैच शाउनिश ग्रोवर घोषित किया गया।