
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद का महामंत्री नियुक्त होने के बाद अवतार चंदीला ने हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर से मिलकर अपनी खुशी साझा की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। चंदीला पिछ्ले संगठन कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष थे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने चंदीला से कहा कि संगठन को सर्वोच्च मानने वालों के लिए भाजपा में निरन्तर अवसर प्राप्त होते हैं। बस हमें राष्ट्र प्रथम की भावना को दिल में रखना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमारा देश भारत आज दुनिया का सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है, ऐसे में युवाओं के पास समाज सेवा करने के लिए भाजपा के रूप में अच्छा माध्यम मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा सकती है। ऐसा कार्य करने वाली कोई और पार्टी देश में मौजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विचार को सम्मान मिलता है। भारतीय जनता पार्टी के पंच प्राण को अपने जीवन में लागू करने वाले कार्यकर्ता के लिए संगठन अथवा सत्ता का कोई अवसर दूर नहीं रहता है। उन्होंने अवतार चंदीला को मन लगाकर सेवा करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के करने के लिए अनेक कार्य हैं जिनमें शासन और जनता के बीच सेवाओं का सेतु बनना भी प्रमुख कार्य है। मेरी आपसे उम्मीद है कि आप सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला भाजपा युवा महामंत्री अवतार चंदीला ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और मंत्री राजेश नागर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए संगठन के प्रति और अधिक समर्पण का संकल्प है। मैं हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर उनके साथ कैलाश मास्टर, श्याम सिंह सरपंच, किशन पंडत, गोपाल चंदीला, सतबीर उर्फ़ सत्तू चंदीला, मस्तू चंदीला, राकेश चंदीला, बेदु चंदीला, वीरू चंदीला, कवरपाल बैसला, चरण सिंह नागर, तिलक चंदीला, तिलकराज़ चंदीला, संदीप उर्फ लाला चंदीला, अशोक चंदीला, जितेंद्र चंदीला, मुनीम पंडत, संदीप चंदीला, बाबू चंदीला, नंदू चंदीला, अजब चंदीला, सुधीर मेहता खेड़ी मंडल अध्यक्ष, बलवान चंदीला, फिरोज, चेतराम, हरिकिशन चंदीला, अंकित चंदीला, दिनेश चंदीला, लक्ष्य नागर, अक्षय नागर, मोहित पंडत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।