
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 37 के लिए बनाई गई ट्राफिक पुलिस की नई कार्य योजना का बड़ा ही सकारात्मक परिणाम मिला है। इस योजना को अमल में लाते ही सेक्टर के निवासियों के लिए नासूर बन चुकी भयंकर ट्राफिक जाम से काफी राहत मिली है। कृतज्ञ सैक्टर वासियों ने आज डीसीपी ट्रैफिक श्री जयवीर सिंह राठी से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।
सेक्टर वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री आईं डी शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर- 12 स्थित डीसीपी यातायात के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापन दिया । उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को भर पूर सहयोग करने का भरोसा दिया। उनके साथ बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा भी मौजूद थीं।
प्रतिनिधि मंडल में श्री मती मीना गर्ग , श्री प्रवीण चौहान, श्री सुनील यादव, श्री बंटी मल्होत्रा, श्रीमती गीता शर्मा, श्री एस एन मिश्रा, श्री पंकज शर्मा, श्री अतुल मंगला, श्री देबू अग्रवाल, श्री बलूजा आदि लोग शामिल थे। ज्ञातव्य है कि सेक्टर- 37 बाईपास रोड पर मुंबई हाईवे और आगरा नहर पर पुल बन जाने के बाद प्रशासनिक स्तर इस सेक्टर की उपेक्षा शुरू होने से इस सेक्टर की बदहाली शुरू हो गई। और सबसे बड़ी समस्या ट्राफिक जाम की थी। इस समस्या के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए की टीम लगातार प्रयासरत रही। जिसके फलस्वरूप डीसीपी ट्रैफिक सेंटर श्री जयवीर सिंह राठी ने जेड ओ ट्राफिक इंस्पेक्टर श्री कासिम को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मीटिंग कर इस समस्या के समाधान का हल खोजने भेजा था।
उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर और मौका मुआयना कर एक नई कार्ययोजना पर काम किया उन्होंने सुबह और शाम पीक आवर्स में सपना मार्केट और बाई पास पर चार हवलदारों की ड्यूटी ड्यूटी लगाई। आरडब्ल्यूए और पुलिस प्रशासन के सहयोग से कुछ ही दिनों में इस समस्या से सेक्टर वासियों को मुक्ति मिल गई।