
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सैन समाज हरियाणा की कार्यालय पर फरीदाबाद में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने जींद के राजकीय महाविद्यालय का नाम बदलकर संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रखने के ऐतिहासिक निर्णय पर सैन समाज ने कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सैन के नेतृत्व में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।
इस मौ के पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सैन ने उपस्थित समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जींद के राजकीय महाविद्यालय महाविद्यालय का नाम बदलकर संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रखने के ऐतिहासिक निर्णय पर सैन समाज में खुशी की लहर है।
कुलदीप सैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैन समाज के कुल देवता संत शिरोमणि श्री सैन भगत जी के नाम पर शिक्षण संस्थान का नामकरण कर एक नायाब कार्य किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की पारखी नजर और उनके पिछड़ा वर्ग हितैषी होने का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस कदम से समाज में समानता और समरसता के भाव को मजबूती मिलेगी।
कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सैन ने प्रस्ताव में इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का विशेष रूप से आभार जताया है।
कुलदीप सैन ने कहा कि आज का दिन सैन समाज के लिए किसी दिवाली के उत्सव से कम नहीं है। शिक्षा के मंदिर को हमारे आराध्य का नाम देना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सैन के साथ राजीव बालियान, योगेंद्र सैन, रविन्द्र सिद्धू, मनोज बालियान, गोपाल सैन, विनोद सैन, सोनू सैन, लोकेश सैन, नरेंद्र सैन और सुनील सैन सहित सैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल थे।