
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया।
सम्मेलन के पाँच तकनीकी सत्रों में कुल 160 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका से आए अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने प्लेनरी व्याख्यान दिए। इस आयोजन ने शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा उद्योग प्रोफेशनल्स को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नवीनतम विकास पर विचार-विमर्श करने का जीवंत मंच प्रदान किया, जिसमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन के समापन दिवस की प्रमुख आकर्षण इंडस्ट्री कॉन्क्लेव था, जो सुबह सत्र में आयोजित किया गया। दस वरिष्ठ उद्योग नेताओं ने “उन्नत मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सस्टेनेबल स्वदेशी टेक्नोलॉजीज का उपयोग कर फरीदाबाद के औद्योगिक चुनौतियों का समाधान: आत्मनिर्भर भविष्य की ओर” विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस कॉन्क्लेव ने अकादमिया और उद्योग के बीच सार्थक संवाद स्थापित किया तथा क्षेत्रीय औद्योगिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर जोर दिया।कॉन्क्लेव में प्राकृतिक संसाधनों के सस्टेनेबल उपयोग, सस्टेनेबल इंडिजिनस टेक्नोलॉजीज तथा पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण प्रथाओं से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की गई।
इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दस विशेषज्ञ उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें राज भाटिया, सीएमडी, बोनी पॉलीमर्स (प्रा.) लि., अशीष बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एआर एंटरप्राइजेज, विश्वे महेंद्र, डायरेक्टर, एनकॉन, मनोज रुंगटा, महासचिव, लघु उद्योग भारती (हरियाणा), प्रमोद राणा, अध्यक्ष, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद, अजय सोमवंशी, बोर्ड एडवाइजर एवं सीएसआर हेड, विक्टोरा टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., कौशल गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर, केबीएस सर्टिफिकेशन सर्विसेज, सोम दुआ, कॉर्पोरेट एडवाइजर, बीवाईएसटी, रामनीक प्रभाकर, महासचिव, मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, फरीदाबाद और इंदरदीप सिंह ओबेरॉय, मैनेजिंग डायरेक्टर, एडी ग्लोबल सिनर्जीज प्रा. लि. सम्मिलित हुए।
समापन सत्र में श्री एस.के. सिंघल, पूर्व डीजीएम, आईओसीएल, फरीदाबाद मुख्य अतिथि रहे। श्री आदेश सक्सेना, इनोवेटिव ग्लोबल लीडर इन एनर्जी एफिशिएंसी, हेड रिटेल सेल्स, ईईएसएल, भारत सरकार तथा प्रो. विवेक कुमार, आईआईटी दिल्ली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष एवं सम्मेलन चेयर प्रो. अरविंद गुप्ता ने सम्मेलन रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र का समापन प्रतिभागियों की फीडबैक और प्रो हरिओम द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। सम्मेलन का सुचारू समन्वय सम्मेलन संयोजक प्रो. संध्या दीक्षित, डॉ. राजीव साह और डॉ. राजेश अत्री द्वारा किया गया।