
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सीबीएससी की दसवीं परीक्षा का परिणाम आते ही सेक्टर- 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल का वातावरण हर्ष और उल्लास से भर गया। जब उनके छात्र आयुष शर्मा ने कुल अंक में 97 प्रतिशत और गणित में 100 में से 100 अंक लाकर एक विशेष मुकाम हासिल किया। भावेश और अंश कुमार 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे।
विधालय के 33 विद्यार्थियों में से सन्नी सिंह ने 90 प्रतिशत , चंचल 88 प्रतिशत, कोमल 87.2 प्रतिशत, प्रिंस चौधरी 82. 4 प्रतिशत, वैष्णवी बिसवाल 82 प्रतिशत, स्वाती पांडेय 81 प्रतिशत, खुशी कुमारी 80 प्रतिशत, अभिषेक कुमार पाल 80 प्रतिशत, आयुष पांडेय ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने अध्यापकों और माता-पिता का मान बढ़ाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश रैक्सवाल, प्रधानाचार्य कविता शर्मा, शिक्षा सलाहकार मीना ठुकराल ने विद्यार्थियों का फूल माला पहना कर अभिनंदन किया।