
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सी. बी. एस. ई. दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें दसवीं बोर्ड में विद्यालय की छात्रा ईशाना सिंह ने 96.4% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरावान्वित किया। इसके अलावा त्रिशा गोयल और अर्घ्य आर्या ने 95.2% अंकों के साथ द्वितीय और अमन कंसल, कीर्तिका बघेल और नव्या ने 92.8% अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं विषयवार वरीयता क्रम में कक्षा दसवीं में कंप्यूटर विज्ञान में अमन कंसल ने 100%, हिंदी में अमन कंसल ने 98%, गणित में ईशाना सिंह ने 98%, सामाजिक विज्ञान में राजवर्धन सिंह ने 98%, अंग्रेजी में त्रिशा गोयल ने 97%, विज्ञान में अर्घ्य आर्या और कीर्तिका ने 97% अंक प्राप्त कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
सभी बच्चों ने अपनी मेहनत और योग्य और कर्मठ गुरुओं के मार्गदर्शन से सफलता के इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनय गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह, मैनेजर श्री तेजप्रकाश पांडेय सहित स्टाफ के सभी सदस्यों ने इन होनहार विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकगणों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।