
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली , फरीदाबाद ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो परम श्रद्धेय गुरूजी (योगिराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी)एवं शिक्षकों के परिश्रम का फल है। इस वर्ष विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल के टॉपर छात्र अर्जुन आर्य जी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा दिव्यांशी सिंह जी ने 89.6 % प्राप्त कर द्वितिय स्थान , प्रतीक्षा भड़ाना जी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान, जयप्रवेश जी ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान , अशिका यादव जी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाचवॅा स्थान एवम मयूर भडाना जी ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छटा स्थान प्राप्त किया है । इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि अभिभावकों को एवं शिक्षको को भी गौरवान्वित किया है
विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय गुरूजी योगिराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है ।
स्कूल की प्रबंधक डॅा राशी जी (मनोरमा याज्ञिक ) प्राचार्य अंजू कुमारी जी, शिक्षा निदेशक डॉ सुरेश सिंह जी, स्वामी ऋषिपाल सिंह जी एवम नरेन्द्र सिंह जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ एक सफल नागरिक बनाना भी