
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डॉ बी आर अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट शिव कॉलोनी पार्ट- 1 द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की 135 वीं जयंती भीम जागरण कार्यक्रम के माध्यम से मनाई गई। कार्यक्रम में माननीय पूर्व परिवहन मंत्री व मौजूदा विधायक श्री मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टीपर चंद शर्मा जी ने भीम जागरण कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया और चैरिटेबल ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्यों ने माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
संस्था कमेटी के सेक्रेटरी लखपत राय एडवोकेट व उनकी पूरी टीम ने अपनी कॉलोनी में नई सीवर लाइन डालने, पक्की गलियां बनाने, स्ट्रीट लाइट्स लगवाने, प्रतिदिन गलियों साफ सफाई कराने एवं समय पर नालियां साफ कराने और कॉलोनीवासियों के लिए सामुदायिक भवन या अम्बेडकर भवन बनाने की मांग रखी और आदरणीय टीपर चंद शर्मा जी ने सभी काम जल्द करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य संस्थापक श्री जय किशन, प्रधान श्री रामदास, उप प्रधान शैलेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान श्री राजपाल सिंह, खजांची जितेंद्र सिंह एडवोकेट, सेक्रेटरी लखपत राय एडवोकेट, ज्वाइंट सेक्रेटरी रूपेश कुमार, सामाजिक सलाहकार श्री धर्मवीर, स्पोक्समैन श्री विजय कुमार, ऑडिटर श्री योगिंदर, राजकुमार, सतपाल व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।