
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को होगा स्कूटी-बाइक रैली का आगाज
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सेक्टर-16a स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली को-एड नेहरू कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस को-एड नेहरू कॉलेज पर ही संपन्न होगी। इस रैली में कॉलेज की छात्राओं, महिला कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान समर्थन के समर्थन में एकजुट दिखाई देंगे।
बीके चौक से माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकलेगी नारी शक्ति यात्रा
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत 15 अप्रैल को सायं 05:30 बजे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की एकजुटता देखने को मिलेगी।
हुड्डा कन्वेंशन हॉल में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन 16 अप्रैल को
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ की श्रृंखला में आगामी 16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन हॉल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान खेल, साहित्य, चिकित्सा और पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला विशेष
को विशेष रूप से सम्मिलित होंगी।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम हो जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले की महिलाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।