
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत संविधान के निर्माता, कानून विद, समानता, संघर्ष एवं न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब डॉ. भीम राव राम जी अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर भारत सहित पूरी दुनिया मे अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दशहरा ग्राउंड में डॉ.अम्बेडकर एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी दबे, कुचले, शोषितों, पीडि़तों, दलितों, आदि वासियों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं को न्याय, समानता, बराबरी का अधिकार दिलाने वाले महानायक बताते हुए कहा कि अंबेडकर ने सदियों पुरानी गुलामी की जंजीरों को तोडऩे का काम चुनौती भरी जिन्दगी, शिक्षा के लिए जीवंत कठिन परिश्रम किया। बल्कि देश की आजादी के साथ-साथ देश को संविधान देकर आम आदमी को अधिकार दिलवाने का काम किया।
श्री शास्त्री ने कहा कि हम केवल बाबा साहब के जन्मदिन पर उनको स्मरण करने के लिए नहीं बल्कि उनके द्वारा किए गए संघर्षो, बलिदान और शिक्षाओं को आत्म सात करना चाहिए। आज शहर में अनेक को कार्यक्रम हुए इन कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बीके चौक से अंबेडकर चौक तक सद्भाव पैदल यात्रा निकली गई जिसका आयोजन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किया गया और दशहरा ग्राउंड में 50000 से ज्यादा अंबेडकरवादी लोगों द्वारा भव्य आयोजन कर समाज में शिक्षा का संचार, कुरीतियों का त्याग और सामाजिक, एकता, समरसता बनाने के लिए बोल दिया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अंबेडकर एकता मंच के प्रधान शेर सिंह, राजकुमार वाल्मीकि, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान करतार सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बोहत व जिला सचिव अनिल चांडाल, अनूप चिंडालिया, इंजीनियर संगठन के सचिव अजय शास्त्री, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।