
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण के सशक्त आधार स्तंभ थे। वे एक प्रख्यात दार्शनिक, अर्थशास्त्री, लेखक, न्यायविद और महान समाज सुधारक थे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समानता, शिक्षा और न्याय स्थापित करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया तथा दलितों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। श्री रामपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार रहे और उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अधिकारों और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तथा प्रदेश सरकार बाबा साहेब के आदर्शों और नीतियों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों—दलित, पिछड़े, महिलाएं, युवा और किसानों—के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जिले में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाई गई। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 877 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
फरीदाबाद जिले की सभी तीनों विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और मिठाई वितरित की। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में फरीदाबाद विधानसभा स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर लड्डू वितरित किए । बडखल विधानसभा के हार्डवेयर चौक पर पूर्व महापौर सुमन बाला, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने, तिगांव विधानसभा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल के नेतृत्व में और जिला सचिव अनुराधा डीगवाल के संयोजन में सेहतपुर में मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया।
श्री रामपाल ने बताया कि जयंती से एक दिन पूर्व जिले के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व संध्या पर बडखल विधानसभा के हार्डवेयर चौक पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक धनेश अदलखा व जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के साथ प्रतिमा की स्वच्छता की और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन और समाज सेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन जन तक पंहुचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी,शोभित अरोड़ा,पार्षद व जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, भारती भाकुनी,विक्रम सिंह अरुआ, मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, डॉ.अनुराधा डीगवाल,राजबाला, गौरव चौहान, पार्षद संजीव कुमार, राज मदान,सचिन गुप्ता, मनोज चौधरी, अरुण कुमार, त्रिपुरारी सिंह, अभिषेक राणा, अरुण वर्मा, विनोद कुमार, राहुल यादव, मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, महेश कुमार, कृष्ण पहलवान,मुकेश झा,राजेश चौधरी, हरीश बैंसला,गौरव चौधरी, सुधीर मेहता, सुनील आनंद, दिगपाल सिंह लोधी, रेशम सिंह, राजेन्द्र सिंह तालान, नेपाल भाटी एवं अन्य कार्यकर्त्ता बन्धु उपस्थित रहे |