
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद के त्रिवार्षिक चुनाव में महेश सिंघल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है । इस आशय की घोषणा चुनाव अधिकारी मास्टर जगदीश चंद्र, महेश आर्य तथा विष्णु गोयल ने आज अग्रवाल सभा की बैठक में नए प्रधान का सम्मान और नियुक्ति पत्र सौंपते हुए की।
इसके अलावा दिनेश जिंदल को वरिष्ठ उपप्रधान, अनुज गोयल को उपप्रधान, विनीत गर्ग को महासचिव तथा उमेश कुमार गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नितिन सिंघला, प्रवीण चौधरी, अशोक जिंदल, दीपक गोयल, योगेश सिंघल, अनिल चांदी वाले, अमित गर्ग , अनूप गर्ग, राम भरोसे सहित अनेक अग्रवाल सभा के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर महेश सिंघल ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह बड़ी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे ।
उन्होंने कहा कि समाज के हित के लिए हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े रहेंगे और समाज के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों व बुजुर्गों के मार्गदर्शन में हमेशा समाज कल्याण के लिए तत्पर रहेंगे।