
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ़ में राशनडीपो धारक द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की गई है, यदि चेकिंग की जाए तो मौका पर निर्धारित स्टॉक से कम स्टाक पाया जाएगा।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री आदर्श कुमार निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ भगत सिंह कालोनी मे जय प्रकाश के राशनडीपो मशीन नंबर 108800400043 को चैक किया गया। विभाग द्वारा इस राशन डिपो पर मशीन नंबर 108800400091 अटैच की हुई मिली। निरीक्षण पर राशनडिपो पर कुल 21420 kg गेहूं 1266 लीटर सरसो तेल व 576 किलोग्राम चीनी मिली ऑनलाइन स्टॉक व मौका पर राशन का मिलान करने पर 2225 kg गेहूं अधिक चीनी 55 kg कम व सरसो तेल 1 लीटर कम पाया गया।
जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आदर्श कुमार खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में अभियोग अंकित कराया गया है।
वही एक और अन्य गुप्त सूचना मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को प्राप्त हुई कि भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ़ में राशनडीपो द्वारा निर्धारित स्टॉक से कम स्टाक किया हुआ है।
इस सूचना के सम्बंध में श्री आदर्श कुमार निरीक्षक आपूर्ति विभाग के साथ भगत सिंह कालोनी मे बलदेव के राशनडीपो मशीन नंबर 108800400140 का औचक निरीक्षण किया गया। विभाग द्वारा इस राशन डिपोधारक को मशीन नंबर 108800400229 व 108800400180 अटैच किया हुआ है। निरीक्षण पर राशन डिपो पर कुल 12 kg गेहूं 1694 लीटर सरसो तेल व 846 किलोग्राम चीनी मिली ऑनलाइन स्टॉक व मौका पर राशन का मिलान करने पर ठीक पाया गया पर जो मशीन अटैच थी वो आदर्श नगर व कुम्हार वाड़ा की है लेकिन राशन यहां वितरित किया जा रहा था।
इस संबंध मे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए राशन डिपो धारक को नोटिस दिया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।